महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में एक किशोरी के नहर में छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह घर में किसी बात से नाराज़ होकर निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी ने देवरिया शाखा नहर में अचानक छलांग लगा दी और तेज बहाव में बह गई।<br /><br />सूचना मिलते ही पुलिस, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम द्वारा लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन देर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका।
